जनता ने बनाया मोदी और खट्टर के खिलाफ अविश्वास का मन-सुरजेवाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बेशक संसद में नरेंद्र मोदी सरकार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बेशक संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित न हुआ हो। लेकिन देश की जनता ने केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास का मन बना लिया है और 2019 में होने वाले चुनाव में केंद्र से मोदी सरकार को और हरियाणा प्रदेश में खट्टर सरकार को देश और हरियाणा प्रदेश के लोग चलता कर देंगे।

randeep-singh-surjewala

रणदीप सुरजेवाला नरवाना की कपास मंडी में आयोजित बदलाव रैली में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राफेल मामले पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पुख्ता सबूत दिए हैं लेकिन जिस प्रकार से भ्रष्टाचार का बोलबाला केंद्र और हरियाणा प्रदेश में है उससे यह चोर की दाड़ी में तिनका वाली बात लग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया, आखिर वह पैसा कहां गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *