ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोरनी के गेस्ट हाउस में एक अबला के साथ हुए गैंगरेप में पहले तो हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। बाद में जब चंडीगढ़ पुलिस ने इसमें कार्रवाई की और मामला मीडिया में आया तो फिर हरियाणा पुलिस को अपना सेवा. सुरक्षा और सहयोग के नारे की याद आई। इसके बाद पुलिस ने आनन-फान में मामला दर्ज करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया। पंचकूला के डीसीपी राजेंद्र कुमार मीना ने बताया कि शुरू में केस चंडीगढ़ में दर्ज हुआ था। अब आगे की कार्रवाई पंचकूला पुलिस कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. जिसका नेतृत्व अंशु सिंघला कर रही है। डीसीपी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनें कुरुक्षेत्र निवसी सुनील और झांसी निवासी अवतार सिंह शामिल है।
https://www.youtube.com/watch?v=LrSCX5K4jLI&feature=youtu.be
मीडिया में फजीहत होने के बाद पुलिस ने मोरनी गैंगरेप मामले में कार्रवाई करते हुए मोरनी चौकी इंचार्ज और महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। हैरानी की बात तो ये है कि हरियाणा से ही देश व्यापी बेटी बचाओं अभियान की शुरूआत होती है। हरियाणा में महिलाओं के लिए अलग से महिला थानों की स्थापना की जाती है। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला रैपिड एक्शन फोर्स भी बनाई जाती है। इतना सब होने पर आज भी हरियाणा पुलिस महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं है। यहीं कारण है कि जब इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की तो हरियाणा पुलिस को भी अपना फर्ज याद आया। खैर देखना होगा कि आगे पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करेगी या फिर इसी प्रकार से ढाक के तीन पात ही रहेगा।
