अब नहीं चल पाएगा मौत के ऑटो का गोरखधंधा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले काफी लंबे समय से अंबाला में चल रहा मौत के ऑटो का गोरखधंधा अब ज्यादा नहीं चल पाएगा। अब एसपी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले काफी लंबे समय से अंबाला में चल रहा मौत के ऑटो का गोरखधंधा अब ज्यादा नहीं चल पाएगा। अब एसपी अभिषेक जोरवाल ने खुद इसका जिम्मा संभाला है। इसी के चलते एसपी ने अंबाला के एक निजी स्कूल के बाहर दबिश देकर भेड़-बकरियों की तरह स्कूली बच्चों को लादकर ले जा रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की।

https://www.youtube.com/watch?v=LM_RmTeb8vE&feature=youtu.be

एसपी अभिषेक जोरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए की रोजाना किसी न किसी स्कूल के बाहर इस प्रकार से कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे ऑटो के भेष में मौत बनकर सड़क पर घूम रहे इन ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इस दौरान एसपी ने नाबालिग बच्चों की ओर से चलाए जा रहे दुपहिया वाहनों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। अपनी कार्रवाई के दौरान एसपी ने कई ऐसे दुपहिया वाहनों को इंपाउंड भी किया। गौरतलब है कि अंबाला में ऑटो चालकों की ओर से बच्चों को ठूस-ठूसकर भरकर ले जाने के कारण कई बार हादसे हो चुके है. जिसमें कई बच्चों की मौत भी हो चुकी है। खैर देखने वाली बात ये होगी कि अब इस मामले में पुलिस आखिर कब तक सक्रिय रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *