ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली का करंट लगने से हुए हादसों के बाद भी नहीं प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। करंट लगने से मौतें होने का सिलसिल लगातार जारी है। गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों में करंट लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है इसके बाद भी प्रशासन बिल्कुल भी नहीं जाग रहा है।
ऐसा ही एक और मामला लुधियाना से सामने आय़ा है जहां पर दो बच्चियां करंट लगने से झुलस गई। ये मंज्जर इतना भयानक था कि मौके पर ही एक बच्ची मौत हो गई जबकि दूसरी बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले का वीडियों लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियों में आप देख ही सकते है कि दूसरी बच्ची को कैसे एक युवक बचाने की कोशिश कर रहा है उसने बच्ची के बचाव के लिए तार पर लाठी से लगातार वार किया उसके बाद बिजली की तार ने उस बच्ची को छोड़ दिया पर जब तक बिजली की तार ने उस बच्ची को छोड़ा तब तक दूसरी बच्ची बूरी तरह से झुलस चुकी थी।
इस हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। सूत्रों से पता चला है कि वहां के लोगों का कहना है कि बिजली के खंबे की तारें ऐसी ही किसी भी घर के छत्त के साथ लगी हुई गुजर रही है जिस कारण किसी दर्दनाक हादसे का माहौल बना रहता है।
साथ ही उनका ये भी कहना है कि उन्होेने इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग को भी दी है पर उन्होने उनकी शिकायत पर ध्यान दिया है। बहराल इस मामले के बाद सरकार और प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे है कि यदि वो ऐसे ही अपनी आंखे बंद कर रहेंगे तो इस तरह के मामले बारिश के दिनों में कई देखने को मिल सकते है। पर इस मामले ने सभी का दिल दहला दिया है। सरकार यदि इस तरफ यदि कोई ध्यान नहीं देंगा तो शायद बारिश के दौरान इस तरह की कई वारदातें देखने को मिल सकती है।



