बारिश में नंगे पैर ड्यूटी पर डटे इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तारीफ़ की खुद CM ने !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में जगह जगह पानी भर गया जिस कारण लोगो ंको काफी परेशानी का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई जिलों में जगह जगह पानी भर गया जिस कारण लोगो ंको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योकि पानी के कारण बहुत सा सामना सड़कों पर आ चुका है। इसके अलावा वाहन सवार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरे होने के कारण लोग दुर्घटना का भी शिकार हुए है।

traffic police

जीरकपूर में भी बारिश के कारण फ्लाईओवर के नीचे बारिश का पानी खड़ा हो गया था पर ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान भी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से की। ट्रैफिक पुलिस ने बिना जूते के पानी के बीच में खड़े होकर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। गौरतलब है कि भारी बारिश होने के कारण रास्ते में ट्रैफिक बहुत हो गया था जिस कारण ट्रैफिक पुलिस ने नंगे पैर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। इसी दौरान उस जगह से बॉलीवुड की स्टार गुलपनाग भी निकली।

traffic police

जब उनकी नजर उस ट्रैफिक पुलिस पर गई तो उन्होनें ट्रैफिक पुलिस की फोटो को खींच कर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

गुलपनाग ने ट्वीट कर लिखा कि ये जैटलमैन भारी बारिश में अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहा है।

गौरतलब है कि ट्वीट के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने गुलपनाग का धन्यावाद किया और साथ ही ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित करने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *