नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर प्रेमी जोड़ों से कर रहा था वसूली, फिर क्या हुआ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : भिवानी के सीआईडी स्टाफ ने नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर पार्क में बैठे प्रेमी जोड़ों से पैसे ऐंठने वाले युवक को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : भिवानी के सीआईडी स्टाफ ने नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर पार्क में बैठे प्रेमी जोड़ों से पैसे ऐंठने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने गिरफ्तारी के बाद युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://www.youtube.com/watch?v=oK4NH355rN8&feature=youtu.be

सीआईडी विभाग के कर्मचारी रोजाना की तरह नेहरू पार्क में होने वाले कर्मचारियों के धरने प्रदर्शन को देखने के लिए वहां गए थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उनके पास पार्क में सीबीआई इंस्पेक्टर के घूमने और लोगों से पैसे वसूलने की बात कही। इस पर सीआईडी इंस्पेक्टर आजाद ढांडा ने मौके पर पहुंचकर खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले घोघड़ा निवासी राकेश से पूछताछ की, लेकिन वो खुद पर लगे आरोपों से मुकर गया।

fake cbi inspactor arrest

पार्क में नियमित रूप से आने वाले गांव दिनोद निवासी संजय और  खरक खुर्द निवासी बलवान ने बताया कि ये युवक पार्क में आने-जाने वाले लोगों को तंग कर रहा था। इस पर उन्होंने इस बारे में सीआईडी विभाग को शिकायत दी। पार्क में आने वाले लोगों ने बताया कि राकेश अकसर पार्क में छुपकर बैठे युवाओं को ही अपना निशाना बनाता था और उनसे पैसे ऐंठकर फरार हो जाता था। आज जागरूकता का समय है। ऐसे में भिवानी के नेहरू पार्क में आने वाले युवा जागरूकता न होने के कारण ही वहां नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर घूम रहे युवक का शिकार बन रहे थे। इसलिए जरूरी है कि आज हर कोई जागरूक हो, क्योंकि जागरूकता जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *