इनेलो मॉडल अपनाकर व्यापारियों से पैसे इकट्ठे कर रही बीजेपी-अशोक तंवर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जहां हर पार्टी 2019 की तैयारी में जुट गई है। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में जहां हर पार्टी 2019 की तैयारी में जुट गई है। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी इस बार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नरवाना की जनता से जीताने की अपील की है। नरवाना पहुंचे अशोक तंवर के मंच से बयान दिए जाने के दौरान उनके चेहरे पर पिछली हार का दुख साफ दिखाई दिया। खुद को जीताने के अलावा तंवर ने बीजेपी पर फैक्ट्री मालिकों से पैसे इकट्ठे करने का भी आरोप लगाया।

https://www.youtube.com/watch?v=6d1m6cwpgmk&feature=youtu.be

नरवाना पहुंचे अशोक तंवर ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी पिछली हार का जिक्र भी किया। तंवर ने कहा कि उनकी हार के पीछे नरवाना की जनता की गलती नहीं बल्कि किसी ओर की गलती थी, क्योंकि लोगों की कभी गलती नहीं होती। लोगों को तो कोई बहका भी देता है और लोग उसमें बह जाते है, लेकिन अब वहीं नरवाना उन्हें 45 से 50 हजार वोटों से जितवाएगा भी।

ASHOK TANWER

तंवर यहीं नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी पर इनेलो का मॉडल अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने विधायकों को एक-एक करोड़ रुपया इकट्ठा करने को कहा है। इसलिए वो फैक्ट्रियों और उद्योगों से पैसे इकट्ठे कर रहे है। ये गुजरात के मॉडल पर नहीं, बल्कि इनेलो के मॉडल पर चल रहे है। तंवर ने कहा कि इनेलो की जैसी हरकत अब बीजेपी के लोग कर रहे है। इसलिए पिछले 15 सालों से सत्ता से बाहर इनेलो की तरह इस बार बीजेपी भी सत्ता से बाहर होगी।

TANWER

2019 के चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस हाईकमान ने पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी में हरियाणा कांग्रेस के चार नेताओं को शामिल किया है। वहीं, अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की ओर से नरवाना में लोगों के बहकने का बयान देकर ये साबित कर दिया है कि वो पिछले बार की तरह इस बार भी नरवाना से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खैर देखने वाली बात ये होगी कि पिछले बार उन्हें नकार चुकी नरवाना की जनता इस बार उन्हें कितना पसंद करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *