ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंड़ा के गांव जींदा में स्थित कपड़ा फैक्ट्री में धमाका होने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार धमाका स्पोट किंग नाम की फैक्ट्री में हुई है जिस कारण इस धमाके में एक मजदूर की भी मौत हो गई है।
फिलहाल अभी इस धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

