ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद जिले के दयालपुर गांव में सड़क किनारे बने तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय तालाब के समीप से गुजर रहे लोगों ने शव को तैरता देखकर इस बारे में कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एएसआई मनजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला।
शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शव की शिनाख्त नहीं की। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। मृतक के माथे पर चोट के निशान भी पाए गए है। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुट गई है।

