सिंगर परमीश वर्मा को Punjab सरकार ने दिया जोर का झटका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर सिगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जानलेवा हमला किया था। सूत्रों के हवाले से पता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर सिगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने जानलेवा हमला किया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस हमले के बाद परमीश वर्मा ने गैंगस्टर दिलप्रीत को 20 लाख रूपए की फिरौती दी थी। जिसके बाद पुलिस ने परमीश वर्मा को दी हुई सुरक्षा को वापस ले लिया है। बता दें कि इस बात का खुलासा गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने गिरफ्तारी के बाद किया है।

parmish verma

गौरतलब है कि परमीश वर्मा पर हमले के बाद पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की जगह-जगह तलाश कर रही थी पर अब गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद हर रोज कोई ना कोई अहम खुलासे हो रहे है। सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने एक अहम खुलासा करते हुए कहा कि हमले के बाद उसने परमीश वर्मा से गैंगस्टर दिलप्रीत ने परमीश वर्मा पर हमला करने के बाद भी फिरौती की मांग की थी।

gangster dilpreet

गैंगस्टर दिलप्रीत की फिरौती की मांग को परमीश वर्मा ने पूरा भी कर दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब है कि पुलिस ने परमीश वर्मा को दी सुरक्षा को वापस ले लिया है। परमीश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने परमीश वर्मा को सुरक्षा मुहैया करवाई थी पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खुलासे के बाद सुरक्षा को वापस ले लिया है।

gangster and parmish verma

सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत के साथी और पटियाला के रहने वाले लक्की ने दिल्ली में रकम को हासिल किया थी। दिलप्रीत और उसके साथियों के गैंग ने 10 लाख की राशी वसूल की थी जबकि बाकी राशि अमेेरिका में रहते एक व्यक्ति के पास है। बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने परमीश वर्मा और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला किया था जिस कारण गैंगस्टर दिलप्रीत पर कई मामले दर्ज किए गए है।  ਮਗਰੋਂ ਨਿੱਤ ਨਵੇਂ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *