बेखौफ बदमाशों ने लुधियाना के नौजवान की गोलियों से किया छलनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बेखौफ बदमाश खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहे है जिस कारण पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठते है। पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में बेखौफ बदमाश खतरनाक वारदातों को अंजाम दे रहे है जिस कारण पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठते है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और लुटेरों को पकड़ रहे है और उनका एनकाउंटर भी किया जा रहा है इसके बावजुद भी बदमाश अपनी खतरनाक वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसी ही एक और वारदात बंठिड़ा से सामने आई है जहां पर एक लुधियाना से रहने वाले नौजवान की बठिंडा में हत्या कर दी गई। गौरतलब है कि बठिंडा शहर के मलोट रोड़ के निकट पड़ते फ्लाईओवर के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया जब वहां पर एक नौजवान की लाश बरामद हुई।

murder

जानकारी अनुसार फ्लाईओवर के पास एक नौजवान की गोलियों से छलनी की हुई लाश बरामद हुई। बता दें कि नौजवान के सिर पर गोली लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है। साथ ही पुलिस को घटना वाली स्थान से नौजवान का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है जिस पर लुधियाने का पता लिखा हुआ है।

murder

मृतक नौजवान महज 18 साल का ही था और वो ऐसी वारदात का शिकार हो गया जो बहुत से सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे घटना के कारणों का पता लग सकें। फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

murder

पर सवाल ये उठता है कि बदमाशों में इतनी हिम्मत आ कैसे जाती है कि वो इस तरह की खौफनाक वारदातों को अंजाम दे देते है। साथ ही पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठते है कि वो इस तरह के बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती है जिससे वो इस तरह की वारदातों को अंजाम देने से पहले दस बार सोचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *