अब 5 रुपये में होगी डेंटल सर्जरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : रक्षा मंत्रालय ने अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड इलाके में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी सौगात दी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : रक्षा मंत्रालय ने अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड इलाके में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी सौगात दी है। कैंटोनमेंट की डिस्पेंसरी में अब केवल 5 रुपये में दांतों की कोई भी सर्जरी के अलावा इलाज भी कराया जा सकेगा। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने बोर्ड की डिस्पेंसरी में डेंटल सर्जन उपलब्ध करा दिया गया है।

DENTAL 1

सर्जन सप्ताह में 3 दिन तक कैंटोनमेंट की डिस्पेंसरी में लोगों का इलाज करेंगे।बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू ने डिस्पेंसरी में खुली डेंटल यूनिट का उद्घाटन किया। ब्रिगेडियर सिद्धू ने कहा कि बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि अम्बाला कैंटोनमेंट बोर्ड स्मार्ट कैंटोनमेंट के तमगे को बरकरार रखते हुए असल मायनों में स्मार्ट हो रहा है।

DENTAL

कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने कहा कि आने वाले समय में बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में और काम किए जाएंगे। डिस्पेंसरी में तैनात किए गए डेंटल सर्जन डॉ. एसके खिंदरिया ने  बताया कि यहां महज 5 रुपये में दंत रोगों से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनकी क्लीनिंग, रुट कनाल जैसे ट्रीटमेंट भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *