सीएम की घोषणा से परेशान हो गए लोग !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : आमतौर पर सीएम की किसी भी विकास कार्य को लेकर की जाने वाली घोषणा के बाद लोगों को राहत और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : आमतौर पर सीएम की किसी भी विकास कार्य को लेकर की जाने वाली घोषणा के बाद लोगों को राहत और खुशी मिलती है, लेकिन हिसार के उकलाना में सीएम की ओर से की घोषणा के बाद से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम की घोषणा के बाद उकलाना में शुरू हुए विकास के कार्य से लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। सीएम की घोषणा के बाद प्रशासन ने करीब-करीब उकलाना की सभी सड़कों को तोड़ दिया है। UKLANA PROBLEM

सड़कें तोड़ने के बाद शायद प्रशासन उसे बनाना भूल गया है। यहीं कारण है कि अब बारिश के दिनों में उकलाना शहर की हर सड़क पानी से भरी हुई है। आर्य कन्या कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका ने बताया कि सड़क टूटी होने और उस पर पानी भरा होने के कारण छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में शिकायत देने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आमतौर पर विकास के कार्य शुरू होने पर लोगों को खुशी महसूस होती है, लेकिन उकलाना के लोगों के लिए विकास के कार्य की घोषणा ही मुसीबत बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *