ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : धारा 134ए में गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर सरकार के लाख दावों और प्रयास के बाद भी निजी स्कूल संचालक अपनी मनमानी बंद नहीं कर रहे है। गुरु की नगरी गुरुग्राम में भी निजी स्कूल संचालक गुरु के नाम को ही कलंकित करने में लगे है। यूरो इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पहले दो गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला देकर किताबें भी जारी कर दी गई, लेकिन बाद में दोनों बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=Kt7vMj4bs0c&feature=youtu.be
बच्चों के परिजनों की माने तो लंबे इंतजार के बाद उनके बच्चों गौरव और भूमिका को सेक्टर-10 के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में दाखिला दिया गया था। स्कूल में दाखिला मिलने के बाद जब ये दोनों बच्चे स्कूल ड्रेस में बैग लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने एक दिन के लिए एडमिशन देकर दोनों बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया। दाखिले को लेकर बच्चों की हर प्रकार की जांच के बाद प्रशासन ने उनके दाखिले के लिए पत्र जारी किया था।
दोनों को स्कूल की ओर से किताबें भी जारी की गई थी,लेकिन महज कुछ ही घंटों बाद स्कूल प्रबंधन ने इन दोनों बच्चों के साथ भद्दा मजाक करते हुए उन्हें स्कूल से बाहर कर दिया। इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन का अपना ही तर्क है। स्कूल प्रबंधन की माने तो प्रशासन ने दाखिले से पहले बच्चों की जांच पूरी नहीं की थी। 134 ए के तहत गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला न देने को लेकर जिले के निजी स्कूल लामबद्ध है, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। निजी स्कूलों की मनमर्जी के चलते दर्जनों अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि जिला प्रशासन ऐसे स्कूलों के खिलाफ अब क्या कार्रवाई करता है ?

