ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में सनी लियोनी के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म पर हंगामा बढ़ता ही जा रही है। विवाद के चलते भी सनी लियोनी की बायोपिक फिल्म करनजीत कौर दअ अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी को रिलीज कर दिया है। जिस कारण शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणी अकाली दल का गुस्सा और भी ज्यादा बढ गया है। गौरतलब है कि सनी लियोनी की बायोपिक फिल्म में सनी ने अपने पुराने नाम के पीछे कौर शब्द का प्रयोग किया गया है जिस पर शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और दूसरे सिख संगठनों ने कौर शब्द पर आपत्ति जताई है।
उनका का कहना है कि धर्म बदल जाने के बाद सनी लियोनी ने अपने नाम के साथ कौर शब्द क्यो लगाया है। पर विरोध के चलते भी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। जिस कारण सिखों को भावनाओं पर ठेस पहुंची है। सूत्रों का कहना है कि सनी लियोनी की बायोपिक में इस्तेमाल किया गया कौर शब्द पर शिरोमणी गुरूद्वारा कमेटी ने सख्त नोटिस लिया है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि SGPC ने इस फिल्म के निर्माता सुभाष चंद्रा को कहा है कि वो या तो इस शब्द को फिल्म में से हटा या फिर सिखों की भावनाओंं को ठेस पहुंचाने के बदले बूरे नतीजे भुगतने के लिए तैयार हो जाए। बता दें कि विवाद के चलते ही सनी लियोनी की बायोपिक फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। जिस कारण सिखों में गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है।


