बच्ची को पड़ोसी ने बनाया अपनी हवश का शिकार, खाने के बहाने अपने घर ले गया था आरोपी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी हुई है | जो बच्ची दरिंदे की दरिंदगी की शिकार हुई है | वो महज 11…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर में नाबालिग बच्ची से दरिंदगी हुई है | जो बच्ची दरिंदे की दरिंदगी की शिकार हुई है | वो महज 11 साल की है | तो वहीं जिस दरिंदे इस दरिंदगी को अंजाम दिया वो कोई और नहीं बल्कि बच्ची का पड़ोसी था | वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दरिंदा रणजीत सिंह उर्फ जीता मौके से फरार होने में भी कामयाब हो गया |

दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची के पिता ने बताया की वो अपनी पत्नी के साथ पास वाले गाँव के गुरुद्वारा में माथा टेकने गए था और लड़की घर में अकेली थी, जिसे आरोपी रणजीत सिंह जीता ने खिलाने के बहाने बुलाया और उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दी |

जब पीड़ित की मां रंजीत कौर घर वापिस लौटी तो बच्ची घर पर नहीं थी, आस-पास ढूंढने के बाद वो आरोपी रंजीत सिंह के घर पहुंची तो उसने पाया कि लड़की और आरोपी नग्न थे। लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था और बच्ची दर्द से रो रही थी, वहीं आरोपी दरिंदा भागने में कामयाब हो गया |

दूसरी ओर मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर बलविंदर कौर ने बताया कि  आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया  गया है | उन्होंने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

जांच अधिकारी जांच का आश्वासन दे रहे हैं | उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा | वहीं दूसरी ओर बच्ची के साथ दरिंदगी की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा है | वो दरिंदे के लिए जल्द से जल्द सजा की मांग कर रहे हैं |

Watch Video

https://youtu.be/EN-p8un-Z7Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *