सरेआम स्कूल संचालक की गोलीमारकर हत्या कर फरार हुए आरोपी

नलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराधी बिल्कुल बेखौफ हो गए है। यहीं कारण है कि अब अपराधी सरेआम वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार…

नलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराधी बिल्कुल बेखौफ हो गए है। यहीं कारण है कि अब अपराधी सरेआम वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। ताजा मामले में हिसार के गांव मंगाली सूरतिया में कुछ लोगों ने सरेआम एक व्यक्ति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

MURDER

मृतक के परिजनों की माने तो महावीर भादू रोजाना की तरह घर के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। उसी दौरान कुछ लोगों ने आकर उन्हें घेर लिया और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। डीएसपी अमरजीत ने बताया कि अचानक हुई गोलामारी में महावीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में सीआईए की टीम को रवाना कर दिया गया है। डीएसपी ने जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *