मुठभेड़ के दौरान साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ ईनामी बदमाश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक सीआईए स्टाफ पुलिस ने कुकी गैंग के एक ईनामी बदमाश समेत गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक सीआईए स्टाफ पुलिस ने कुकी गैंग के एक ईनामी बदमाश समेत गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, पंचकूला, पानीपत और रोहतक में हत्या और लूट के एक दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज है। डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक एक गाड़ी में रायचंदवाला में घूम रहे है। इस पर एएसआई आत्माराम के नेतृत्व में एक टीम को मौके पर भेजा गया।

LOOT

उसी दौरान पुलिस को रायचंदवाला की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने कार रोकने की बजाए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वो लोग कार से उतरकर भागने लगे। भागते समय भी उन्होंने पुलिस पर फायर किए। इस पर पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पानीपत निवासी राकेश, पंजाब के जीरकरपुर निवासी गगनदीप और रोहतक के रिटाल निवासी सुनील के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिटाल गांव निवासी सुंदरा को पेशी के दौरान मारने की फिराक में थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *