जनस्वास्थ्य मंत्री ने किया राव इंद्रजीत का बचाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस की तरह से ही अब बीजेपी में भी गुटबाजी नजर आने लगी है। राजकुमार सैनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री राव…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस की तरह से ही अब बीजेपी में भी गुटबाजी नजर आने लगी है। राजकुमार सैनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने हरियाणा की मनोहर सरकारपर सवाल उठाए तो खुद मनोहर सरकार के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने उनका बचाव किया। इतना ही नहीं डॉ. बनवारी लाल ने राव इंद्रजीत की अलग पार्टी बनाए जाने की चर्चा को केवल लोगों के दिमाग की उपज बताया।

rao-inderjeet-1

अभी तक बीजेपी के नेता कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर बयानबाजी करके उन पर कटाक्ष करते थे. लेकिन लगता है कि अब ये सब कुछ बीजेपी के साथ भी होने वाला है. क्योंकि बीजेपी के पहले से ही नाराज चल रहे सांसद राजकुमार सैनी के बाद अब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी अपनी ही प्रदेश सरकार के खिलाफ आ गए है। इस बार उनके निशाने पर कोई और नहीं बल्कि खुद सीएम मनोहर लाल है. लेकिन यहां पर राव इंद्रजीत के बयान को लेकर उनका बचाव करने वाले बीजेपी के नेताओं की भी कमी नहीं है।

dr-Banwari-lal

विदेश दौरे से लौटे जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने खुलकर न सिर्फ राव इंद्रजीत का बचाव किया. बल्कि उन्हें पार्टी  का एक बड़ा नेता भी करार दिया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की ओर से सीएम मनोहर लाल पर सवाल उठाए जाने के बाद अब मनोहर सरकार के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने उनका बचाव किया है। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि राव इंद्रजीत एक बड़े नेता है। उन्होंने जो देखकर महसूस किया होगा. उसे ही बयां किया होगा। इसलिए वो पार्टी के सामने अपनी हर बात रख सकते है। उन्होंने राव इंद्रजीत की अलग पार्टी बनाए जाने की चर्चा को केवल लोगों के दिमाग की उपज बताया।

modi-shah

खैर देखने वाली बात ये होगी कि पार्टी में शुरू हुई इस नई गुटबाजी से अब बीजेपी हाई कमान कैसे निपटेगी. क्योंकि संघ पहले ही बीजेपी हाई कमान को हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों की नेगटिव रिपोर्ट सौंप चुका है। ऐसे में बीजेपी को अपना हर कदम सोच समझकर उठाना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *