ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में किसानों को संबोधन करने के लिए पहुंचे थे पर वहां पर एक दर्दनाक हादसा हो गया।
गौरतलब है कि जहां पर नरेंद्र मोदी अपना भाषण दे रहे थे वहां पर पंडाल गिर गया जिस कारण रैली में मौजूद लोग घायल हो गए।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी घायलों को अस्पताल में मिलने के लिए गए थे।
बता दें कि इस हादसे से पहले नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था।



