कृषि मंत्री ने किसे कहा नौटंकी करने वाले लोग ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र सरकार की ओर से खरीफ की फसलों का एमएसपी बढ़ाए जाने को लेकर लगातार सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केंद्र सरकार की ओर से खरीफ की फसलों का एमएसपी बढ़ाए जाने को लेकर लगातार सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। एक ओर जहां बढ़ी दरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधकर वाहवाही लुटने की कोशिश में लगा है। वहीं, कांग्रेस इसे बहुत कम बताकर सरकार पर हमलावर हो रही है। अब इसे लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने एक बार फिर से विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। चंडीगढ़ पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से जब फसलों के एमएसपी बारे पूछा गया तो उनका साफ तौर पर कहना था कि बढ़े दामों को लेकर हर कोई खुश है। हरियाणा और देश का किसान इससे खुश है। केवल जो कुछ लोग नोटंकी करने वाले है, वो ही इससे खुश नहीं है।

dhankhad

पराली को लेकर बीते साल ही प्रदूषण की समस्या बारे पूछे सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि पराली की समस्या से निपटने के लिए इस बार सरकार 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा 5 हजार से ज्यादा किसानों को पराली की समस्या का समाधान करने के उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही 900 किसान समूहों को भी उपकरण दिए जाएंगे, जिससे पराली की समस्या से आसानी से निपटा जा सकेगा। ओपी धनखड़ यहीं नहीं रुके। हरियाणा में सेब को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों बारे उन्होंने कहा कि फिलहाल पंचकूला में अब तक की प्रदेश की सबसे बड़ी सेब मंडी चल रही है. लेकिन जल्द ही पिंजौर में 75 एकड़ में आधुनिक सेब मंडी का निर्माण कराया जाएगा। कांग्रेस पर हमला करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस बेईमान है और उसे सवाल पूछने का कोई हक नहीं है।

surjewala

बीजेपी पर सवाल उठाने वाले रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला करते हुए धनखड़ ने कहा कि खुद सुरजेवाला के पिता कांग्रेस में किसान सैल के अध्यक्ष रहे और वो एमएसपी पर कुछ नहीं करा पाए। इसलिए कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए। एमएसपी को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों आमने-सामने है.एक ओर जहां बीजेपी लगातार किसानों की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन करवा रही है। वहीं, कांग्रेस इसे ऊंठ के मुंह में जीरा बताकर बहुत कम बता रही है। देखने वाली बात ये होगी कि खरीफ की फसलों के दाम को लेकर अब किसानों का क्या रुख रहेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *