ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून ने पंजाब सहित कई राज्यों में दस्तक देंदी है। बता दें कि पंजाब के कई जिलों में बूंदाबादी के कारण तापमान में काफी गिरावट आ गई है।
इसके अलावा दिल्ली एनसीआर, यूपी और बिहार में बारिश लगातार हो रही है।
सूत्रों से पता चला है कि मौसम विभाग ने मौसम को लेकर कहा है कि पंजाब सहित जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मानसून बहुत तेज रहने वाला है। इसके अलावा हरियाणा में भी भारी बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की है।


