सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को लेकर चीमा का बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में महिलाओं को हेलमेट जरूरी करने में सिख महिलाओं की परिभाषा तय करने पर कहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ में महिलाओं को हेलमेट जरूरी करने में सिख महिलाओं की परिभाषा तय करने पर कहा कि ये गलत है | उन्होंने कहा कि फैसले को तुरंत वापिस लेना चाहिए | किसी भी प्रशासनिक सिस्टम को अधिकार नहीं है कि वो सिख धर्म व सिख महिलाओं की परिभाषा तय करें | वहीं उन्होनें मांग की है कि इस फैसले को वापिस लिया जाए | नहीं तो राज्यपाल से मिलकर अकालीदल भी मांग करेगा कि इस फैसले को रोक जाए | वहीं चीमा ने खैरा द्वारा नैना देवी में हुए इनकाउंटर पर सवाल खड़े किये हैं | उसमें चीमा ने कहा कि इसका जवाब कैप्टन दे सकते हैं क्योंकि उनके पास गृह विभाग है और वो इसकी जानकारी दे सकते हैं |

वहीं उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा विधायकों को अलग पद देने के मामले में राज्यपाल द्वारा पंजाब सरकार को पहले विधान सभा में पास करवाने की बात कही तो उसमें चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को विधानसभा में इस फैसले को लेकर जाना चाहिए था लेकिन अब शायद ऐसा लगता है कि कांग्रेस जिन बातों को कहकर सत्ता में आये अब वो बदलती दिखाई दे रही हैं | सनी लियोनी की बायोपिक पर बोलते चीमा ने कहा कि असल मे सेंसर बोर्ड को चाहिए कि उसमे धार्मिक दलों के लोग भी शामिल होने चाहिए ताकि वो हर धर्म की मर्यादा समझ सकें और ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा न हो और इससे लोगों की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे |

सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को लेकर चीमा का बयान

सिख महिलाओं की परिभाषा तय करना गलत

अपने वादों से मुकर रही पंजाब सरकार– चीमा

Watch Video

https://youtu.be/QX2HuvJ2FdU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *