खुदकुशी की धमकी दे रहा था नशा तस्कर तो पुलिस ने किया ये काम..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों के कारण पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठ रहे है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के कारण हो रही मौतों के कारण पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्यवाई पर सवाल उठ रहे है जिसके चलते अब नशे के तस्करों को रोकने के लिए पुलिस अपनी जान की भी फिकर नहीं कर रही है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है जहां पर पुलिस ने नशे तस्कर की पिटाई नहर में काबू करके की गई।

police and smuggler

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर नशा बेचने के लिए आए जिस कारण पुलिस ने छापेमारी की तो पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ लिया पर तीसरा नशा तस्कर नहर के किनारे खड़ा हो कर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। पर नशा तस्कर ने नहर में छलांग लगा दी।

police and smuggler

जिस कारण पुलिस अधिकारी ने बहादूरी दिखाते हुए नहर में छलांग लगा कर नशा तस्कर को काबू में कर लिया और साथ ही उसको मारा भी। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्कर से नशीली गोलियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी नशा बेचने के मामले दर्ज किए जा चुके  है। फिलहाल पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *