गुरू के सिख गोल्डी सिंह की टैक्सी में मिलता है ‘गुरू का लंगर’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोग जहां भी जाते है वहां पर अपनी अच्छाई और कामों से पंजाब का नाम रोशन करके आते है। ऐसे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के लोग जहां भी जाते है वहां पर अपनी अच्छाई और कामों से पंजाब का नाम रोशन करके आते है। ऐसे ही एक गोल्डी सिंह नाम के सिख व्यक्ति है जो अपनी टैक्सी में बैठने वाली सवारियों को सुख सुविधाएं देते है। जानकारी अनुसरा गोल्डी सिंह दिल्ली में टैक्सी चलाते है और उन्होने अपनी टैक्सी में सवारियों के लिए सुख सुविधाए दे रखी है।

taxi driver

गोल्डी अपनी टैक्सी में बैठनी वाली सवारियों को पहले मिनरल वाटर देते है  इसके बाद वो यात्रियों को चाय बिस्कूट और चिप्स आदि चीजों के बारें में पुछते है। वहीं इस पर गोल्डी का कहना है कि वो पहले इंजिनियर थे एक दिन एसी ठीक करते हुए उनके सिर पर एसी गिर गया।

taxi driver

जिस कारण डॉक्टर ने उनको भारी चीज वाले काम करने से मना कर दिया। जिस कारण उन्होने टैक्सी चलानी शुरू कर दी। साथ ही वो अपनी कमाई में से दसवां हिस्सा निकलते है।

taxi driver

उनका ये भी मानना है कि हर इंसान को अपनी कमाई में से दसवंद निकालना चाहिए। साथ ही उन्होने अपनी टैक्सी में गुरू का लंगर भी शुरू किया। गोल्डी का ये भी कहना है कि जिंदगी बहुत छोटी होती है इसलिए सभी को अच्छे काम करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *