ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूंह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है | पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है | जिसके खिलाफ हत्या, लूट, पुलिस पर हमला, डकैती, गौकशी, हत्या का प्रयास समेत हरियाणा, राजस्थान, गुजरात राज्यों में करीबन 19 वारदातों को अंजाम देने के मामले दर्ज है जिसे नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस को अदालत की तरफ से उसे दो दिन के रिमांड मिल गया है |
डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि यह बदमाश राहुल पुलिस पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो जाता था | लेकिन इस बार पुलिस को पकड़ने में कामय़ाबी मिली है | पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल गाड़ियों को लूटकर उन्हें गौहत्या – गौतस्करी के मामलों में इस्तेमाल करता था |
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार
हत्या मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार


