सडक़ निर्माण में मिली खामियां, एक्सईएन समेत चार अधिकारियों पर गिरी गाज, एसडीओ और दो जेई को सस्पेंड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीडब्यूडी विभाग ने अचिना ताल से गांव सांकरोड़ तक 18.5 किलोमीटर का रोड बनाया था | जिसमें पीडब्यूडी विभाग ने निरक्षण के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीडब्यूडी विभाग ने अचिना ताल से गांव सांकरोड़ तक 18.5 किलोमीटर का रोड बनाया था | जिसमें पीडब्यूडी विभाग ने निरक्षण के दौरान बहुत खामियां मिली हैं और इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए विभाग के अधीक्षक अभियंता एसपी सिंहमार ने दादरी के एक्सईएन, एसडीओ और दो जेई सस्पेंड कर दिया | जानकारी मिली है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने अचिना ताल से गांव सांकरोड़ तक 18.5 किलोमीटर की सडक़ के निर्माण के लिए पिछले साल जुलाई महीने में टैंडर जारी किए गए थेऔर दस दिन बाद ही विभाग ने एजेंसी को टेंडर अलॉट कर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था |

करीबन सड़क निर्माण का काम पूरा हो चुका था | वहीं एक महिने पहले चीफ-इन-इंजीनियर आरके मनोचा ने नवनिर्माणाधीन सडक़ का निरीक्षण किया था | इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी इस प्रोजेक्ट की जानकारी ली | चीफ-इन-इंजीनियर ने इसके बाद अपनी निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी थी | जिसमें उन्होंने सडक़ निर्माण में बरम यानि सडक़ किनारे मिट्टी की परत न डलवाना की खामी पाई गई है|

सडक़ निर्माण में मिली खामियां

एक्सईएन समेत चार अधिकारियों पर गिरी गाज

पीडब्ल्यूडी विभाग ने किया एक्सईएन, एसडीओ और दो जेई को सस्पेंड

Watch Video

https://youtu.be/omqF8sC-3W8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *