ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जैसे ही चुनावी दौर शुरू होता है, वैसे ही दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। इसी कड़ी में अब बीजेपी कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश सिहाग ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन छोड़ने का फैसला कर लिया है | सितंबर 2014 में समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए एडवोकेट योगेश सिहाग ने दोबारा कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला लिया है | इस संबंध में उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सौंप दिया है |
योगेश सिहाग का कहना है कि वो जिस उम्मीद से बीजेपी में शामिल हुए थे, पार्टी उन पर खरा नहीं उतर पाई है। बीजेपी ने घोषणापत्र में कहा था कि वो युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध करवाएगी, किसानों के हक के लिए काम करेगी, किसानों की आय दोगुनी करेगी | लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। प्रदेश का युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। यही कारण है कि अब मैं और मेरे समर्थक कांग्रेस से जुड़ने जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल शुरू !
BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे नेता
बीजेपी नेता योगेश सिहाग हुए कांग्रेस में शामिल
सुभाष बराला को सौंपा इस्तीफा
उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई सरकार- सिहाग
घोषणापत्र में किए वादों को पार्टी ने नहीं किया पूरा- सिहाग
Watch Video
https://youtu.be/DoFg_YI2Xhc
