ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गिरफ्तारी के बाद भी पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी के दौरान बद्दी से गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को को पनाह देने के आरोप है।
सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पुलिस को पुछताछ के दौरान बताया था कि वो बद्दी में दो युवकों के पास ठहरा करता था। जिनको छापेमारी के दौरान हिरसात में कर लिया गया है।


