ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दो महिला साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पुछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर कई अहम खुलासे किए थे। सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका ने कहा था कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को नशे की हालत में पीजीआई भर्ती किया गया था। जहां पर उसका इलाज करवाया गया था।
वो काफी समय से उसके साथ ही रह रहा था। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की प्रेमिका के साथ साथ उसकी बहन को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत का दोनों बहनों के साथ संबंध थे। दोनों बहने पुलिस रिमांड पर है और दोनों ही गैंगस्टर दिलप्रीत को लेकर अलग अलग खुलासे कर रही है।
सूत्रों से पता चला है कि गैंगस्टर दिलप्रीत की प्रेमिका रूपिंदर और उसकी बहन हरप्रीत ने कहा है कि दिलप्रीत नशे में अपना होशोअवास खो बैठता था। सूत्रों के हवाले से ये भी पता चला है कि हरप्रीत ने कहा है कि नशे की हालत में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने उस पर गोली चला दी थी जो ड्रेसिंग टेबल पर लगी थी।
साथ ही उसने ये भी कहा है कि दिलप्रीत नशे का आदी था। जिस कारण एक दिन हरप्रीत और दिलप्रीत के बीच बहस हो गई तो उसने नशे की हालत में उस पर गोली चला दी थी। पर वो बच गई। ये घटना नवांशहर में हुई थी। इस खुलासे के बाद पंजाब पुलिस पर सवाल उठ रहे है कि आखिर वो कर क्या रही थी क्योकि दिलप्रीत ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें हत्याओं के साथ लुटपाट भी थी पर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस की गोली से बैखोफ होकर चंडीगढ़ में रह रहा था और आराम से फिल्में भी देख रहा था।



