ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोशल मीडिया को लेकर अपना एक बड़ा बयान दिया है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि झूठी खबरें फैलाने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस तरह की झूठी खबरें फैलाने से समाज में नफरत फैलती है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुंडागर्दी सहित हिंसक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं सोशल मीडिया के कारण ही हुई है जिस कारण सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। सीएम ने ये भी कहा कि बेशक सरकार और पुलिस प्रशासन अपनी तरफ से हर तरह की कोशिश कर रही है कि समाज में किसी भी तरह की वारदात ना हो सकें।
पर मीडिया की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वो अपना गलत उपयोग ना होने दे। सोशल मीडिया अंदरूनी कंट्रोल के जरीए ही गलत अफवाहों पर पाबंदी लगा सकती है। सोशल मीडिया लोगों को जागरूक करती है ना कि किसी भी वारदात को करने के लिए उत्साहित करती है।


