ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब का मशहूर गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा पुलिस के कब्जे में है। इसके चलते पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के एक साथी को नंगल से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की दो महिला साथियों को गिरफ्तार किया था जिनको पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को इन दोनों महिलायों के पास रहा करता था जिस कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस ने एक और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के साथी को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवक का नाम सन्नी बताया जा रहा है।
इसने गैंगस्टर दिलप्रीत को पनाह दे रखी थी और गैंगस्टर इसके घर पर कई बार आता जाता था। गौरतलब है कि एक सांझे ऑपरेशन में गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा गोली लगने से बूरी तरह से घायल हो गया था।


