चंडीगढ़ पुलिस की अनोखी पहल, हेलमेट के प्रति ‘यमराज’ के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा जागरुक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने के इरादे से यमराज और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने के इरादे से यमराज और चित्रगुप्त सड़कों पर आ गए । दरअसल खासकर महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने की एक मुहीम के तहत ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलशेर चंदेल अपनी पुलिस टीम के साथ दो आर्टिस्ट को यमराज और चित्रगुप्त बनाकरप ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर खड़ा कर दिया । ये आर्टिस्ट बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही महिलाओं और लड़कियों को रोककर कह रहे थे कि अब से ‘हेलमेट की आदत डाल लो, यमलोक में सीट भर चुकी है।’

ये दोनों आर्टिस्ट हाथ में गदा लिए महिलाओं को बता रहे हैं कि मौत का डर कैसा होता है और खुद को सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट पहनना कितना जरूरी है । ये यमराज और चित्रगुप्त हेलमेट न पहनने के कारण बढ़ते हादसों, मृतक के परिवार स्थिति और चंडीगढ़ में जल्द बिना हेलमेट चालान शुरू होने की जानकारी दे रहे हैं ।यमराज की भूमिका में आर्टिस्ट सार्थक सिंह और चित्रगुप्त की भूमिका में आर्टिस्ट विकास नेगी सड़कों पर ये काम कर रहे हैं ।दोनों ही कलाकार पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र हैं ।

चंडीगढ़ पुलिस की अनोखी पहल

हेलमेट के प्रति महिलाओं के लिए चलाया जागरुकता अभियान

यमराज के माध्यम से महिलाओं को किया जा रहा जागरुक

बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया अभियान

Watch Video 

https://youtu.be/NSCLGCx5N9E

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *