ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी सरकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों के लिए डोप टेस्ट करवाना जरूरी कर दिया है पर इस टेस्ट में कांग्रेस पार्टी के अपने ही विधायक फेल होते हुए नजर आ रहे है।
जी हां सूत्रों से पता चला है कि करतारपुर से कांग्रेसी विधायक सुरिंद्र चौधरी अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए गए वहां पर वो अपने इस टेस्ट में फेल हो गए। सूत्रों से पता चला है कि सुरिंदर चौधरी का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है।
जिस पर सुरिंदर चौधरी का कहना है कि वो माइंड सेट करने के लिए वो दवाई ले रहे है। जिस कारण पंजाब सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। कि इस टेस्ट में उनके ही विधायक फेल हो रहे है।


