Gangster Dilpreet बाबा के हमलों पर सबसे बड़ा खुलासा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन को पुलिस ने सोमवार को अपने कब्जे मे कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन को पुलिस ने सोमवार को अपने कब्जे मे कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर एक अहम खुलासे किए है। गौरतलब है कि दिलपीत बाबा ने पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसके बाद पुलिस दिलप्रीत की तलाश में जुट गई थी।

gangster dilpreet

गैंगस्टर दिलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद ये अहम खुलासा किया है कि परमीश वर्मा पर हमला करने के बाद उसने परमीश को धमकाना और फिरौती की मांग करना बंद नहीं किया था।

gangster dilpreet

जी हां जब परमीश वर्मा अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गए थे तो दिलप्रीत के एक साथ लक्की ने मैसेज करके परमीश से फिरौती की मांग की थी और साथ में ये भी कहा था कि वो वो फिरौती लिए बिना नहीं मानेंगे और अगर उनको फिरौती नहीं मिलती है तो वो उस पर फिर से हमला करेंगे।

parmish verma and dilpreet

इसके अलावा दिलप्रीत ने सरपंच को लेकर कहा कि उनका इरादा सरपंच को मारना नहीं था बल्कि उसके सिर्फ पैर में ही गोली मारनी थी। पर जब उसको गोली मारी गई तो वो वहीं पर ही मर गया।

viral picture

गौरतलब है कि इतनी बड़ी वारदातें कर लेने के बाद भी दिलप्रीत आराम से चंडीगढ़ में अपनी गर्लफ्रैड के साथ रह रहा था। जिस कारण पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की गर्लफ्रैड को और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनको पांच दिन की पुलिस में रिमांड में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *