ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में हर राजनीतिक दल 2019 में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने की नजर से अपनी तैयारी कर रहे है। इसी कड़ी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने फरीदाबाद में पहुंचकर 5 अगस्त को मनाए जाने वाले इनसो के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का न्यौता देने पहुंचे। इस दौरान चौटाला ने हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।
2019 में लोकसभा के साथ ही हरियाणा विधानसभा के चुनाव साथ होने की चर्चाओं के चलते हर राजनीतिक दल उसी हिसाब से अपनी तैयारी कर रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। किसी न किसी कार्यक्रम को लेकर इनेलो नेता ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच गुजारना चाहते है। इसी को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने फरीदाबाद में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को 5 अगस्त को मनाए जाने वाले इनसो के स्थापना दिवस में शामिल होने का न्यौता दिया।
फरीदाबाद पहुंचे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि यदि हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते है, तो वो इसके लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्र संघ के चुनाव के साथ ही इनेलो-बसपा गठबंधन को भी मजबूती मिलेगी। फिलहाल हर राजनीतिक दल खुद को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कहते हुए अपनी सरकार बनने का दावा कर रहा है, लेकिन जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधेगी ? ये तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।


