पुलिस के हाथ लगी नशें की बड़ी खेप, 20 लाख का 465 किलो पोस्त किया बरामद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे से हुई नौजवानों की मौतों के बाद पंजाब हरकत में आ गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर तस्करों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे से हुई नौजवानों की मौतों के बाद पंजाब हरकत में आ गई है और पुलिस लगातार छापेमारी कर तस्करों को गिरफ्तार कर रही है | इसी दौरान फरीदकोट की सीआईए टीम को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है और पुलिस कार्रवाई में अंतरराज्यीय नशा तस्करों को काबू किया है | पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले गैंग के सदस्यों को काबू किया और फिर बाद जांच करने पर गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया |

faridkot arrested

जिसके पास से करीब 20 लाख रुपए की कीमत का 465 किलो पोस्त बरामद किया है | इस दौरान डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इन लोगो के बारे में सूचना मिली थी और यह सभी बाहरी राज्यो से बड़ी मात्रा में पोस्त लेकर सप्लाई करते थे | उन्होंने बताया कि पहले पुलिस ने कुछ लोगो को गिरफ्तार किया था और गिरफ्तार किए गए लोगो से पूछताछ करने पर इनके सरगना को करीब 465 किलो चुरा पोस्त साथ गिरफ्तार किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *