ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज शिरोमणी अकाली दल की तरफ से मलोट में किसान कल्याण रैली निकाली जा रही है और पीएम नरेंद्र मोदी इस रैली को संबोधन करेंगे।
शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी ने इस रैली के लिए पूरा जोर लगा दिया है क्योकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक बढोतरी कर चुनावी ऐलान किया था।
सूत्रों से पता चला है कि पीएम मोदी भीसीआणा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह करीब 12:30 बजे रैली वाले स्थान पर पहुंचेगे साथ ही वहां पर मौजूद किसानों को संबोधन करेंगे। इसके बाद वो करीब 1:30 बजे यहां से वापसी करेंगे। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री सीधा किसानों से बात करेंगे। इस रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।


