पंजाब सरकार के डोप टेस्ट के खिलाफ सरकारी कर्मचारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में से नशे को खत्म करने के लिए अहम फैसला लिया था जिसमें उन्होने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में से नशे को खत्म करने के लिए अहम फैसला लिया था जिसमें उन्होने सभी सरकारी कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को डोप टेस्ट जरूरी कर दिया था। पर अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस फैसले के कारण उनका विरोध होना शुरू हो गया है।

dope test

सूत्रों का कहना है कि पंजाब के सरकारी अधिकारियों ने ऐलान किया है कि ना तो वो डोप टेस्ट करवाएंगे और ना ही सरकार की तरफ से लाया गया 200 रुपए प्रति महिना वाला विकास टेक्स भरेंगे। सूत्रों से ये भी पता चला है कि पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल यूनियन ने कहा है कि सरकार जब तक फैसला वापस नहीं लेती तब तक वो रोष प्रदर्शन करते रहेंगे।

इसके अलावा उन्होने ये भी कहा कि अधिकारियों के डोप टेस्ट करवाने से पंजाब में नशा खत्म नहीं होगा बल्कि सरकार को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। डोप टेस्ट पर उनका ये भी कहना है कि यदि मंत्रियों को अपनी मर्जी से डोप टेस्ट करवाने और ना करवाने का हक है तो उनको भी होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *