जीएम का मानसिक संतुलन सही करने के लिए कर्मचारियों ने किया हवन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में सस्पेंड कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 15वें दिन भी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला में सस्पेंड कर्मचारियों को बहाल करने की मांग को लेकर चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर अधिकारी और सरकार कोई भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो की जीएम मीनाक्षी दहिया के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर सरकार विरोधी नारबाजी की।

ROADWAYS EMPLOY PROTEST 1

इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने हवन यज्ञ कर जीएम के मानसिक संतुलन के जल्द ठीक होने की कामना की। रोडवेज के सस्पेंड हुए कर्मचारी महावीर पाई ने बताया कि आज हरियाणा में सरकार पर अफसरशाही इस कदर हावी है कि अधिकारी किसी भी सूरत में अपनी जिद्द छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के कारण अंबाला में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन विवाद खत्म होने के बाद भी कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने जीएमका पुतला बनाकर उसे मानसिक रोगी बताते हुए आईसीयू में भर्ती कराया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *