अमेरिका जा रहे युवक की रास्ते में ही हत्या, गांव नडाला का रहने वाला था मृतक सुनील

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फर्जी एजेंट के धक्के चढ़कर एक नौजवान विदेश जाना चाहता था | जिसकी रास्ते में ही हत्या कर दी गई | जी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फर्जी एजेंट के धक्के चढ़कर एक नौजवान विदेश जाना चाहता था | जिसकी रास्ते में ही हत्या कर दी गई | जी हां, रोजी रोटी की तलाश मे अमेरिका जा रहे गांव नडाला के सुनील कुमार की पनामा के जंगलो में मौत हो गई | परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है | परिजन एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है |

KAPURTHYALA BOY DEATH PANAMA

एक और नौजवान विदेश भेजने वाले फर्जी एजेंट का शिकार हो गया | जिसकी विदेशी सरजमीं पर हत्या कर दी गई | जी हां, रोजी रोटी की तलाश मे अमेरिका जा रहे कपूरथला के गांव नडाला के सुनील कुमार की हत्या कर दी गई | सुनील की हत्या पनामा के जंगलो में की गई | मौत की खबर सुनने के बाद से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है | मृतक का पिता देवेंदर किराए के मकान में रहता है | देवेंदर ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने पहले उसके बेटे से दोस्ती की और फिर उसे अमेरिका भेजने के लिए तैयार किया | 23 लाख में बात हुई थी लेकिन बेटे की जिद्द के चलते 19 लाख रुपयों का इंतजाम कर उसे विदेश भेज दिया गया | मृतक के पिता देवेंदर ने बताया कि एजेंट ने सुनील को दिल्ली से 24 मार्च को दुबई की फ्लाइट से रवाना कर दिया था और अमेरिका जाते समय 8 जून को आखिरी बार बात हुई | उसके बाद उन्होने बात करने की खूब कोशिशें की | लेकिन बात नहीं हुई | मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के मारे जाने की सूचना गांव के सरपंच ने उन्हे दी | मृतक का पिता रो रो कर सरकार से एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है |

KAPURTHYALA BOY DEATH PANAMA
वहीं गांव के सरपंच ने बताया कि सुनीत की तलाश में सोशल मीडिया से उसकी फोटो अमेरिका में रह रहे लोगों तक पहुंचाई गई | सुनील के साथ गए लड़कों तक वो फोटो पहुंची | तो उन्होंने जैसे तैसे इसकी जानकारी दी | गांव के सरपंच ने बताया कि सुनील की हत्या की गई है | इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है | बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी |

मामला बड़ा गंभीर है | नौजवान विदेश जाने की इच्छा में गलत एजेंटों का शिकार हो जाते है | गलत तरीके से विदेश जाने वाले लोग | या तो बुरी तरह वहां फंस जाते है | या फिर मार दिए जाते है | परिवार वाले उनकी लाश देखने के लिए भी तरसते रहते है | लेकिन बड़ा सवाल ये कि इस तरह के अनेकों मामले सामने आने के बाद भी सरकार इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही | क्यों नहीं फर्जी एजेंटों की पहले ही धरपकड़ हो रही | आखिर कब तक ये घिनौना खेल खलते रहेंगे फर्जी एजेंट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *