अब सीएम सिटी में महापड़ाव डालेंगी आशा वर्कर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर से आशा वर्कर अपने हकों के लिए सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आएंगी। आशा वर्कर अपनी मानी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में एक बार फिर से आशा वर्कर अपने हकों के लिए सड़क पर प्रदर्शन करती नजर आएंगी। आशा वर्कर अपनी मानी गई मांगों का नोटिफिकेशन जारी कराने के लिए अब 16 जुलाई को करनाल में महापड़ाव डालेंगी।

ASHA WORKER

आशा वर्कर की जिला प्रधान सुनीता के अलावा निर्मला ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाए हुए है। इसीलिए सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर उनके हितों से कुठाराघात कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सुनीता ने कहा कि सरकार और आशा वर्करों के बीच पांच बार बातचीत हो चुकी है। इस दौरान सरकार ने उनकी कई मांगों को मानने की बात कही थी, लेकिन अब तक सरकार ने मानी गई मांगों को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इसलिए अब मजबूरी में आशा वर्करों को फिर से सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *