सांसद राजकुमार सैनी का बड़ा बयान, ‘बीजेपी फूट डालो, राज करो की नीति पर चल रही’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले काफी समय से केंद्र और प्रदेश की अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चे खोले बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले काफी समय से केंद्र और प्रदेश की अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चे खोले बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा की अपनी बीजेपी सरकार के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। सैनी ने हरियाणा सरकार पर अंग्रेजों की तरह फूट डालकर राज करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही सैनी ने अपनी पार्टी की घोषणा करने के बाद भी बीजेपी न छोड़ने की बात कही है।

RAJKUMAR SAINI 1

लोकतंत्र बचाओं रैली के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से सूबे की मनोहर सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैनी ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर अंग्रेजों की तरह फूट डालकर राज करने का आरोप लगाया है। सैनी ने कहा कि सरकार को आज जनता के हित की बजाए अपने हित साधने का आरोप लगाया है। सैनी ने अपनी पार्टी को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि जुलाई या फिर अगस्त में उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन होते ही वो नई पार्टी की घोषणा कर देंगे, लेकिन अपनी पार्टी बनाने के बाद भी वो बीजेपी नहीं छोड़ेंगे।

rajkumar saini

सैनी ने कहा कि यदि बीजेपी को वो किसी काम के नहीं लगते तो, पार्टी उन्हें निकाल सकती है। सैनी इससे पहले भी कई बार केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला कर चुके है, लेकिन पहली बार सैनी ने बीजेपी न छोड़ने की बात कही है। खैर अब देखने वाली बात ये होगी की अब तक राजकुमार सैनी के बयानों को लेकर चुपी साधे बैठी बीजेपी हाईकमान सैनी को लेकर क्या फैसला लेगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *