जेल में तड़पने लगी हनीप्रीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा और आगजनी मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हुई हिंसा और आगजनी मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत अब तड़पने लगी है। जेल में अकेले रहकर अब हनीप्रीत परेशान होने लगी है। अब हनीप्रीत भी दूसरे कैदियों की तरह अपने परिवार वालों से बात करना चाहती है और हनीप्रीत ने इस बारे में अपने वकील के जरिए कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

HONYPREET-2

गुरमीत राम रहीम की राजदार होने के साथ ही हनीप्रीत पूरे डेरे में अपना हुकुम चलाती थी। इतना ही नहीं राम रहीम भी हनीप्रीत के बिना कोई काम नहीं करता था, लेकिन 25 अगस्त 2017 का दिन शायद राम रहीम और हनीप्रीत के लिए एक काला अध्याय साबित हुआ, क्योंकि इस दिन से राजाओं की तरह रहने वाले राम रहीम और रानियों की तरह रहने वाली हनीप्रीत की जिंदगी ही बदल गई थी। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराकर उसे रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया। इसके बाद जेल में ही राम रहीम को कोर्ट लगाकर सजा सुनाई गई।

HONYPREET 2

राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में उनके सर्मथकों ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। जेल में पहुंचने के बाद पहले राम रहीम हनीप्रीत से मिलने के लिए तड़पने लगा था। अब अंबाला जेल में बंद उसकी राजदार हनीप्रीत भी तड़पने लगी है। जेल में बंद हनीप्रीत को अब अकेलापन खलने लगा है। कभी रानियों की तरह रहने वाली गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत ने फिल्म स्टार बनने का सपना देखा था।

HONYPREET 1

राम रहीम के जरिए वो एक बड़ी फिल्म स्टार बनना चाहती थी। हनीप्रीत को स्टार बनाने के लिए राम रहीम ने फिल्म बनाना भी शुरू किया था। राम रहीम के साथ ज्यादातर फिल्मों में हनीप्रीत ने ही हिरोईन का रोल किया था, इतना ही नहीं हर कार्यक्रम और इंटरव्यू में भी राम रहीम कभी अकेले नहीं जाता था। वो जहां भी जाता हनीप्रीत उसके साथ रहती थी। लेकिन हनीप्रीत की ये आजादी भरी मस्ती ज्यादा दिन नहीं चल पाई और कभी रानियों की तरह रहने वाली हनीप्रीत जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई। अब जेल में बंद हनीप्रीत अकेले रह रहकर परेशान हो गई है और अब वो किसी से बात करने के लिए तड़पने लगी है। इसके लिए उसने पंचकूला की कोर्ट में याचिका लगाकर दूसरे कैदियों की तरह अपने परिवार वालों से आधा घंटे बात करने की अनुमति मांगी है।

honey_preet_in_jail

बचाव पक्ष के वकील एसके रोहिला ने हनीप्रीत की ओर से कोर्ट में याचिका लगाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल कोर्ट ने उस याचिका पर कोई सुनवाई नहीं की है। अब कोर्ट अगली तारीख पर ही इस पर सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले हनीप्रीत ने अपनी जमानत के लिए भी कोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें हनीप्रीत ने केस में शामिल दूसरे 15 आरोपियों की तरह से अपने लिए भी जमानत की गुहार लगाई थी। हनीप्रीत ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि मैं एक महिला हूं और 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में जब हिंसा हो रही थी, तब मैं डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ थी। डेरा प्रमुख को सजा होने के बाद मैं राम रहीम के साथ पंचकूला से सीधा सुनारिया जेल रोहतक चली गई थी। हिंसा में मेरा कहीं कोई रोल नहीं है। मेरा नाम भी बाद में एफआईआर में डाला गया। मुझे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि मैं खुद 3 अक्तूबर 2017 को आत्मसमर्पण करने के लिए आ गई थी। जब इस एफआईआर नंबर 345 के अन्य 15 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, तो मुझे भी जमानत मिलनी चाहिए, लेकिन कोर्ट ने हनीप्रीत की ये याचिका खारिज कर दी थी। खैर अब देखना होगा कि कोर्ट हनीप्रीत की ओर से लगाई गई इस याचिका पर क्या फैसला देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *