ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के शिकंजे में आ जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस कई अहम खुलासे कर रही है और गैंगस्टर से जुड़े हर एक इलाके और लोगों से पुछताछ भी कर रही है।
सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के संपर्क में रहने वाली महिला को गिरफ्तार किया था उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस उस महिला के साथ नवांशहर गई पर एक हरप्रीत नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि हरप्रीत के साथ भी गैंगस्टर दिलप्रीत का पारिवारिक ऱिश्ता था।
पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि नवांशहर में महिला के घर से नशीला प्रदार्थ भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों महिलाओं का मैडिकल करवाया है और उसने पुछताछ की जा रही है।



