ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को चंडीगड़ पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सांझे ऑपरेशन में पकड़ लिया है। इस दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने भागने की कोशिश की जिस कारण वो पुलिस की गोली का शिकार हो गया।
मुठभेड़ के दौरान दिलप्रीत की टांग पर गोली लग गई। जिसके बाद उसको पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इस दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत का असली चेहरा सामने आ गया है।
कहा जा रहा है कि गैंगस्टर दिलप्रीत नकली दाढ़ी-मूंछ लगाकर घूमता था उसने अपनी असली पहचान लोगों से छुपा रखी थी। पर उसकी गिरफ्तारी के बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया है।
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर पर जानलेवा हमला करने के बाद और फिर गिप्पी ग्रेवाल से फिरौती मांगने के मामले के कारण पुलिस उसकी हर जगह तलाश कर रही थी।
इसके इलावा दिलप्रीत पर कई मामले दर्ज है जिस कारण कहा जा सकता है कि वो पुलिस की गोली से बचने के लिए अपनी पहचान छुपाकर घूम रहा था।




