ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की ओर से हरियाणा में विशेष संपर्क अभियान चलाने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पंचकूला में NSUI के पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तंवर ने कहा कि ये झूठ की सरकार है। इसलिए कांग्रेस बीजेपी के झूठ को लेकर जनता को जागरूक करने का काम कर रही है।
बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी की रैली में अश्लील डांस को लेकर पूछे सवाल पर तंवर ने कहा कि कई बार रैली के मुख्य वक्ता को पता ही नहीं होता कि वहां क्या आयोजन किया गया है। हालांकि ये गलत और अनुचित है। चुनाव को लेकर तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड़ में है। इसके लिए हर स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानी जा रही है।

