अनिल विज के मानहानि केस पर बोले सांसद अश्वनी चोपड़ा, कहा-ये कोई बड़ी बात नहीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब नेताओं को भी कार्यकर्ताओं और जनता की याद आने लगी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब नेताओं को भी कार्यकर्ताओं और जनता की याद आने लगी है। एक ओर जहां सीएम ने कनेक्ट टू पिपल कार्यक्रम चला कर जनता से संपर्क साधा। वहीं, अब करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा भी अब अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने लगे है। इसी कड़ी में सांसद ने अपनी लोकसभा के कई ग्रामीण इलाकों का दौरा किया।लोकसभा चुनाव में हरियाणा बीजेपी के ज्यादातर विधायकों और सांसदों की हार संबंधी रिपोर्ट आने के बाद हर विधायक और सांसद ज्यादा से ज्यादा समय अपने इलाके में देना चाहता है।

ASHWANI CHOPRA

यहीं कारण है कि चुनाव जीतने के बाद से कभी कभार ही अपनी लोकसभा में आने वाले करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा को अब एक बार फिर से अपनी लोकसभा की याद आने लगी है। इसी के चलते सांसद महोदय ने करनाल लोकसभा के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान सांसद अश्वनी चोपड़ा ने सांसद राजकुमार सैनी के 90 फीसदी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की हार को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि वो अब अपनी पार्टी बना रहे है। इसलिए वो ऐसी बयानबाजी दे रहे है, क्योंकि हर किसी को अपनी ही पार्टी आगे नजर आती है।

ASHWANI CHOPRA 1

बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके। जब उनसे इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर किए गए मानहानि के केस बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि ये कोई नई और बड़ी बात नहीं है। अकसर विपक्ष के लोग सत्ता के लोगों पर ऐसे केस करते रहते है। करनाल से बीजेपी सांसद अश्वनी चोपड़ा पर देर आए पर दुरुस्त आए वाली कहावत पूरी तरह से सटीक बैठती है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद से सांसद महोदय इक्का-दुक्का बार ही अपनी लोकसभा के दौरे पर आए। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि इस बार क्या बीजेपी हाईकमान फिर से उन्हें करनाल के रण में उतारेगी और जनता उन्हें इस बार कितना पसंद करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *