Gangster Dilpreet की मां और बहन का दावा सरेंडर करने आ रहा था दिलप्रीत-पुलिस ने रचा ड्रामा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बूरी तरह से जख्मी हो गया जिस कारण उसको…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा क्राइम ब्रांच और चंडीगढ़ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बूरी तरह से जख्मी हो गया जिस कारण उसको पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। इसी दौरान दिलप्रीत की माता और बहन का बड़ा बयान सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि दिलप्रीत की बहन और मां का कहना है कि वो उनके कहने पर सरेंडर करने के लिए आया था पर पुलिस ने अपना ड्रामा रच दिया।

gangster dilpreet

मां और बहन का ये भी कहना है कि मीडिया की मदद के साथ दिलप्रीत को सिरेंडर करने के लिए कहा था और वो अपनी मर्जी से सरेंडर करने के लिए आया था पर पुलिस ने सब कुछ खराब कर दिया। इसके इलावा दिलप्रीत की मां और बहन का ये भी कहना है कि उनको दिलप्रीत से मिलने की इजाजत दी जाए ताकि वो सारा सच सभी के सामने लेकर आ सकें।

gangster dilpreet

दिलप्रीत की मां और बहन ने दिलप्रीत पर लगे सभी फिरौती वाले आरोप झूठे करार दिया है। साथ ही दिलप्रीत के सभी मामलों पर फिर कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब  है कि चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच के सांझे ऑपरेशन में दिलप्रीत बाबा गंभीर घायल हो गया है। फिलहाल पीजीआई में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *