ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशा के कारण नौजवान और कर्जे के कारण किसान अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे है। पर इसी दौरान कोई अपनी मुसीबतों को हिम्मत बना कर मिसाल कायम भी कर रहा है। कर्ज के कारण किसान और उसके बेटों ने खुदकुशी कर ली पर किसान की बेटी ने अपनी हिम्मत नहीं हारी। बता दें कि श्री मुक्तसर साहिब के गांव जगत सिहं वाला की एक पंजाबी युवती जिसने अपने पिता और भाइयों को कर्ज के कारण गवां देने के बाद अपनी हिम्मत नहीं हारी बल्कि पांच एकड़ जमीन पर खेती करनी शुरू कर दिया।
इस पर हरजिंदर कौर का कहना है कि वह अपने घर में काम करने वाली है। जिस कारण वो खेत में ट्रेक्टर चलाना फसल की बिजाई करने के साथ साथ नए बीज और खादों को खरीदने तक का भी काम वो ही करती है। गौरतलब है कि इस बहादूर लड़की ने अपने खेतों को दूसरे किसानों को देने की जगह खुद ही अपने खेतों में खेती करने का फैसला किया।
हरजिंदर का ये भी कहना है कि वो पुलिस अफसर बनना चाहती थी पर घर के हालातों के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़नी पड़ गई। वहीं हरजिंदर कौर की मां का कहना है कि वो उनके लिए अपने बेटों से भी बढ़ कर है। हरजिंदर कौर आज के नौजवानों के लिए मिसाल है जिसने मुसीबत पड़ने पर अपनी हिम्मत नहीं हारी।


